नोएडा में करीब आधा क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन की श्रेणी में आ चुका है। प्रशासन ने सोमवार को कोरोना से लड़ने के लिए नई रणनीति बनाई। इसके तहत कंटेंटमेंट जोन के आस-पास के इलाके को बफर जोन बनाने का फैसला लिया गया। इसी के साथ सोमवार को नोएडा में कोरोना वायरस का 100 वां मामला भी सामने आया।