फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रंप ने जीत से पहले ही इस भारतीय शहर में किया 1000 करोड़ का निवेश

Thu, 10 Nov 2016 01:45 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साइबर सिटी से पुराना नाता है। मुंबई के बाद उन्होंने गुरुग्राम में अपना प्रोजेक्ट लांच करने के लिए आइरियो कंपनी से हाथ मिलाया है। ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुरुग्राम के लिए यह प्रोजेक्ट अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


घाटा को बादशाहपुर से जोड़ने वाले एसपीआर (सार्दन पेरिफेरल रोड) पर आईरियो एक आधुनिक शहर बस रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यहीं पर व्यवसायिक टावर बनाने की योजना है।

भारत में निवेश के लिए उन्होंने आईरियो के साथ मिलकर 1000 करोड़ का प्रोजक्ट लाने के लिए करार किया है। शहर के भीतर इतनी जगह नहीं है। जहां पर उस प्रोजेक्ट को लाया जा सके। जबकि आईरियो सिटी में काफी जगह अभी खाली है।
विज्ञापन


यहां पर वर्ल्ड क्लास की टाउनशिप के साथ व्यवसायिक साइटों को विकसित किया जा रहा है। फाइव स्टार होटल, स्कूल, अस्पताल और स्ट्रीट रिटेल स्पेस को विकसित किया जा रहा है। 

सात लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बनेगा टावर

- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रियल्टी ऑर्गेनाइजेशन ट्रंप और भारतीय रीयल एस्टेट फर्म आईरियो के बीच आठ माह पहले एक व्यवसायिक प्रोजेक्ट को लेकर करार हुआ था। इसके तहत अत्याधुनिक सुविधा युक्त ऑफिस स्पेस बनाने पर 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

भरत में अमेरिकी रियल्टी ग्रुप की तीसरी परियोजना है, मगर व्यवसायिक दृष्टि से यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा। आईरियो इस ऑफिस टावर का निर्माण 6-7 लाख वर्ग फीट में करेगी। इसका डिजाइन मशहूर वैश्विक पुरस्कार विजेता नॉर्मन फास्टर व आर्किटेक्चर डिजाइन फर्म द्वारा तैयार किया जा रहा है।

रियल एस्टेट से जुड़े सेक्टर के विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप बड़ा नाम है। उनके अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद और बेहतर होने के संकेत हैं। ट्रंप की ओर से भरत में निवेश बहुत बेहतर था।

उनके राष्ट्रपति बनने के बाद और अच्छा है। बीते दो साल से गुरुग्राम में रियल एस्टेट में बहुत मंदी थी। ट्रंप की ओर से निवेश किया जाना और उनका राष्ट्रपति चुना जाना साइबर सिटी के  लिए बेहतर संकेत है। 

ये है ट्रंप की जीत का भारतीय कनेक्‍शन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का एक भारतीय कनेक्शन भी है। दरअसल, भारतीय प्रवासियों के बढ़ते प्रभाव के कारण इन चुनाव में उनकी खास भूमिका रही।

इसी कड़ी में नोएडा की ‘जनमत कनेक्ट’ नामक डिजिटल मीडिया की टीम रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए सोशल मीडिया पर कंटेंट डेवलपमेंट का काम कर रही थी।

मूलरूप से बरेली और स्थानीय तौर पर नोएडा से काम कर रहे ग्रुप के क्रियेटिव हेड गिरीश पांडेय ने बताया कि अमेरिका में 35 लाख भारतीयों के रजिस्टर्ड वोट हैं। ये लोग अमेरिका की राजनीति में अहम प्रभाव रखते हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के सहारे किया डोनाल्ड का सहयोग

- फोटो : ANI
हमारे सोशल मीडिया कंटेंट ने अमेरिकी भारतीयों को ट्रंप के पक्ष में समर्थन जुटाने का काम किया। कंटेंट डिजाइनर मनित शर्मा के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रवाद, ग्लोबल आतंकवाद और अमेरिका की सुरक्षा वाले क्रिएटिव कंटेंट को अमेरिकी मूल के लोगों ने बहुत अच्छा रिस्पांस दिया।

गिरीश ने बताया कि इस काम को करने के लिए हमारा संपर्क डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी प्रचार अभियान टीम की अहम सदस्य मरियम विचर से हुआ। हमारी टीम ने 3 महीने पहले ही मरियम को सलाह दी थी कि अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के बढ़ते प्रभाव और कद को आज कोई उपेक्षा नहीं कर सकता और उनके दिल तक पहुंचना है तो भारत के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी और भारत के बारे में ट्रंप को अपनी राय सबके सामने रखना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें