गुड़गांव में मंगलवार को मजदूर सहयोग केंद्र गुड़गांव ने बावल तक के औद्योगिक क्षेत्र की यूनियनों की बैठक की। कमला नेहरू पार्क में हुई इस बैठक का मकसद श्रमिकों की एकजुटता का प्रदर्शन करना था।
कमला नेहरू पार्क में बैठक के दौरान श्रमिक नेताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। इन सभी ने एक स्वर से कहा कि श्रम कानूनों में होने वाला बदलाव श्रमिक विरोधी है। अगर ऐसा हुआ तो मजदूरों का जीवन और बदतर हो जाएगा।
कमला नेहरू पार्क में बैठक के मजदूरों ने जुलूस निकाल कर लघु सचिवालय तक गए। वहां प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
इस जुलूस में मारुति मानेसर व गुड़गांव, मारुति पावर ट्रेन, सुजुकी मोटरसाइकिल, हीरो मोटो कॉर्प गुड़गांव, सनबीम, बेल्सोनिका, इंडोरिंस, आटोफिट बावल, नेरोलैक पेंट के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एटक के जिला सचिव अनिल पंवार ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव काफी हानिकारक है। इससे श्रमिकों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।