फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोपः मिले तीन नए मरीज

Tue, 21 Oct 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन डेंगू मरीजों की पुष्टि की है। इनमें से एक की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे बीके अस्पताल लाया गया। जिले में अभी तक 28 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


मरीजों की सूचना मिलने के बाद एम्स अस्पताल से एक टीम ने सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सुबह से लेकर दोपहर तक टीमों ने सर्वे में करीब 25 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए।

गौरतलब है कि जिले में अभी तक गांवों में डेंगू से अधिक मरीज सामने नहीं आए थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र से सटे गांवों से करीब 10 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इससे स्थानीय अधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि मरीज की सूचना दोपहर बाद मिली है। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम में बदलाव के कारण कुछ केस सामने आए हैं। टीम ने पीड़ित के परिजनों की भी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें