फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में गूंजी किलकारी: पति के साथ घर जा रही थी महिला, बीच रास्ते में एंबुलेंस कर्मचारी ने कराया प्रसव

Fri, 11 Oct 2024 03:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदरीगढ़ बस स्टैंड पर एक महिला ने रोडवेज में बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ अपने घर शाहजहांपुर जा रही थी।
विज्ञापन
रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदरगढ़ी बस स्टैंड पर रोडवेज बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर निवासी प्रमोद अपनी पत्नी के साथ शाहजहांपुर गांव रामखेड़ा जा रहे थे, तभी अचानक इंदरगढ़ी डासना के पास पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा हुई। प्रमोद कुमार ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। मामले की सूचना संजय नगर जिला अस्पताल पर तैनात 102 एंबुलेंस को प्राप्त हुई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एंबुलेंस संजय नगर जिला अस्पताल से रवाना हुई और 10 मिनट में इंदरगढ़ी पहुंची। जैसे ही रिंकी को एंबुलेंस में बैठाने लगे, तभी रिंकी की प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी अमित कुमार व पायलट कैलाश यादव ने एंबुलेंस में उपलब्ध डिलीवरी किट की मदद से वहीं पर सुरक्षित प्रसव कराया।

रिंकी ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले भी उसके दो बेटे और एक बेटी है। एंबुलेंस जच्चा-बच्चा दोनों को लेकर संजय नगर जिला अस्पताल पहुंची और वहां भर्ती कराया। रिंकी के परिजन व अस्पताल के स्टाफ ने एंबुलेंस कर्मचारी के कार्य की सराहना की है। एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शमशेर अहमद व प्रोग्राम मैनेजर संजय त्यागी ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है उसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें