फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपों से रोशन हुईं आंबेडकर प्रतिमाएं, 200 स्थानों पर हुआ सम्मान अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी में भव्य दीपोत्सव और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। प्रदेश भाजपा और अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में करीब 200 स्थानों पर आंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई कर दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान पार्कों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दीप जलाकर बाबा साहेब को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर विधायक अरविंदर सिंह लवली व कैलाश गहलोत और पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद समेत कई नेता उपस्थित हुए। इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विश्वास नगर स्थित अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया, जबकि सांसद कमलजीत सहरावत और मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने केजी मार्ग और इंडिया गेट लॉन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों को आंबेडकर के विचारों को अपनाने का संदेश दिया गया। वहीं, वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिनकी विचारधारा आज भी समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें