फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से और कठिन हुई अमरनाथ यात्रा, 100 में पानी और 50 रुपए में बिक रही चाय

Fri, 15 Jul 2016 12:46 AM IST
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पूरी कर वापस लौटे भक्तों के जेहन से जम्मू का भयावह माहौल निकलने का नाम नहीं ले रहा। यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव के अलावा वहां अब महंगाई भी आसमान छू रही है, जिससे भक्तों को पल-पल काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


नगर के बड़ा बाजार निवासी सुरेश चंद बंसल अपने साथी मनोज के साथ 10वीं बार अमरनाथ यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि अमरनाथ की गुफा में दर्शन करने के बाद वहां पर माहौल बिगड़ने की चर्चा सुनी, लेकिन इस पर विश्वास कम हो रहा था। 

लोगों के जत्थे को देखकर पथराव शुरू हो गया। नारेबाजी करते हुए लोग वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे थे। माहौल बिगड़ता देख किसी तरह सुरक्षित घर पहुंचने की बात ही मन में आ रही थी, लेकिन समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे पहुंचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब होने की सूचना पर आने लगे फोन

amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
माहौल खराब होने की सूचना जब परिजनों को टीवी और अन्य माध्यमों से मिली, तो उनके फोन आने शुरू हो गए। सुरेश ने बताया कि वे 10वीं बार अमरनाथ यात्रा पर गए थे। उन्हें ऐसा होने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। 

यात्रा से वापस आने के बाद वहां पर हो रही मारपीट, पथराव, आगजनी जैसी घटना जेहन से निकल नहीं रही है। उन्होंने बताया कि बिगड़ते माहौल के कारण महंगाई भी आसमान छूने लगी है। 

पानी की बोतल सौ रुपये, चाय 50 रुपये, होटल में कमरों का किराया पांच हजार रुपये तक पहुंच गया है। होटल मालिक यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। जिसे जैसा मौका मिल रहा है, वैसे ही लोग अपनी जान बचाकर निकल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें