फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अमरावती के एकीकृत राजधानी मॉडल का होगा अध्ययन : मनजिंदर सिंह सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीआरडीए और एपीआईआईसी अधिकारियों से मिले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार औद्योगिक व्यवस्था और शहरी विकास को बेहतर बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के अमरावती एकीकृत राजधानी क्षेत्र के नियोजन मॉडल का अध्ययन करेगी। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को विजयवाड़ा में सीआरडीए और एपीआईआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉडल की जानकारी ली। उन्होंने आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश और उद्योग मंत्री टी. जी. भरत से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

नारा लोकेश के साथ रियल टाइम गवर्नेंस, शिक्षा, क्लस्टर आधारित विकास और कौशल विकास पर चर्चा हुई। वहीं टी. जी. भरत से औद्योगिक नीतियों, निवेश सुगमता और औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दिल्ली प्रतिनिधिमंडल को एकीकृत नियोजन, भूमि प्रबंधन, निवेश प्रक्रिया और भविष्य की तकनीकों पर प्रस्तुति दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने सीआरडीए क्षेत्र का फील्ड विजिट भी किया। सिरसा ने अमरावती के ग्रीनफील्ड विकास मॉडल का भी जायजा लिया। करीब 33 हजार एकड़ भूमि स्वैच्छिक लैंड पूलिंग से विकसित की जा रही है। भूमिगत यूटिलिटी कॉरिडोर, ग्रिड आधारित सड़क नेटवर्क, 30 प्रतिशत हरित क्षेत्र और बाढ़ प्रबंधन इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। सिरसा ने कहा कि दिल्ली की जरूरतों के अनुरूप सफल मॉडलों की उपयोगी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें