फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: व्यापार जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला करेगा सम्मानित, वियतनाम में है कार्यक्रम

Tue, 29 Jul 2025 08:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वियतनाम के हनोई शहर में व्यापार जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला सम्मानित करने वाला है। सभी पुरस्कार विजेताओं को उनके संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
वियतनाम में अमर उजाला का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापार को बढ़ावा देने की पहल अमर उजाला ने की है। इसके तहत व्यापार जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला की ओर से बिजनेस एक्सीलेंस अवाॅर्ड्स 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इसका आयोजन 30 जुलाई को शाम 6 बजे से वियतनाम के हनोई में स्थित नोवाटेल होटल में किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी पुरस्कार विजेताओं को उनके संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस समारोह की प्रयोजक उत्तर प्रदेश सरकार है। सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद पहल की झलक दिखेगी।

इन हस्तियों को मिलेगा सम्मान : समारोह  में आर्यन, अनुभव मौर्य, सेवानिवृत्त मेजर रितेश उनियाल, वकील डॉ. कमलकांत उपमन्यु, अरुण कुमार अग्रवाल, प्रांजल यादव, एसके जग्गी, विकास अहलावत, नरेश कुमार, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डॉ. विजय कुमार यादव को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा शिव कुमार गुप्ता, प्रियंका भट्टाचार्य, डॉ. रणवीर सिंह, अमित शर्मा, सचिन अहलावत, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. सुशील गुप्ता, काजी अहमद मुख्तार, राहुल विश्नोई, अश्विनी अग्रवाल, उन्नति पांडे, सचिन चौधरी, प्रतुल गंगल, भूपेश अग्रवाल और विशाल सिंह सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें