सितारों से मिलकर खुश हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
निर्देशक चक रसेल ने कहा कि उन्हें जंगल या प्राकृतिक माहौल हमेशा आकर्षित करता है । वन्य जीवों और जंगल के संरक्षण का ध्यान में रखना चाहिए। भारत में काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा है।
सर्टिफिकेट और गिफ्ट हैंपर
अमर उजाला ने जंगली जॉयस कांटेस्ट नामक प्रतियोगिता शुरू की थी, इसमें 12 साल से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को अपनी पेंटिंग भेजनी थी। प्रतियोगिता के अंत में लकी विजेताओं को चुना गया। जिन्हें कार्यक्रम के दौरान सर्टिफिकेट और जंगली फिल्म का गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कई जगह से एंट्री आई थीं। जिनमें से अर्पित यादव, रोहन नागर, संस्कृति सिंह, सपना सिंह, आकांक्षा ठाकुर, हर्ष, शिवानी, नीतू प्रजापति, तीक्ष्ण प्रकाश, प्राशा, अखिलेश वशिष्ठ को विद्युत जामवाल एवं चक रसेल ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान आईएमएस दिया की डायरेक्टर कुलनीत सूरी, आईएमएस रेडियो हेड बर्षा छबारिया रेनोमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जितेंद्र, श्रीसाई मीडिया से सत्यनारायण, डीएस ऑटोमोबाइल से मानसी चौहान, मनोहर लाल सन्स से डायरेक्टर विभोर, माइंड मेकर एजेंसी से संजीव, मेक यू बिग से आशीष गुप्ता और कपिल यादव मौजूद रहे।
बच्चों ने दिल से बोला, थैंक्यू अमर उजाला
यहां आना मेरे के लिए शानदार अनुभव रहा है। उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में आने का मौका मिलेगा। मैं सभी दोस्तों को इसके बारे में बताऊंगी।-संस्कृति सिंह, सेक्टर-62, नोएडा
यहां आकर एक नया अनुभव मिला है। हमेशा से ही अमर उजाला कुछ नया करता आया है, जो बच्चों के लिए अच्छा अनुभव रहता है। इसलिए मैं अमर उजाला के हर अभियान से जुड़ने की कोशिश करता हूं।-हर्ष, सेक्टर-34, नोएडा
इस कार्यक्रम से बहुत सी यादें जुड़ गई हैं। जंगली मूवी की स्टार कास्ट से मिलना और उनके साथ सेल्फी लेना सपने से कम नहीं हैं। अमर उजाला की पहल के जरिए ही मुझे इनसे मिलने का मौका मिल पाया है।-रोहन नागर, सेक्टर-142, नोएडा