फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर की 21 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Sat, 22 Mar 2014 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


7:20 PM: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में नाइजीरियन महिला से रेप।

6:56 PM: ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर मुकेश शर्मा गोली मारकर की हत्या।

6:04 PM: फरीदाबाद के महेश रावत का देवधर ट्रॉफी के लिए हुआ सेलेक्शन। रेलवे रणजी टीम के हैं कप्तान।

4:42 PM: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने चार लाख के नकली नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

4:32 PM: दिल्ली के उत्तम नगर में बैंक कर्मचारी की देखभाल करने वाली महिला की हत्या, दो साल का बच्चा भी जख्मी।

4:27 PM: AAP का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया नोटिस।

4:25 PM: दिल्ली मुकाबले के लिए हर्षवर्धन सहित जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित, अजय माकन और राजमोहन गांधी ने नामांकन भरा।

4:18 PM: गुड़गांव के सेक्टर 5 के बाबा प्रकाशपुरी चौक पर ट्रैक्टर और डंपर के बीच हादसा, 4 मजदूर घायल। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

2:33 PM: दिल्ली में महिला सहित तीन अलग-अलग लोगों ने लगाई फांसी।

2:26 PM: साहिबाबाद में ऑफिस के उद्घाटन में पहुंचे राज बब्बर, जीटी रोड में लगा जाम।

2:22 PM: दक्षिण दिल्ली में वसंत विहार में नेपाली युवती के साथ रेप, मानव तस्करी गिरोह का भी पर्दाफाश।

2:20 PM: AAP ने पैसे लेकर टिकट देने के मामले में पार्टी से अरुणा सिंह, अशोक कुमार को निकाला।

1:47 PM: दिल्ली के जहांगीरपुरी में युवक की चाकू गोद कर हत्या, आपसी रंजिश का आरोप।

1:12 PM: फरीदाबाद के सूरजकुंड में नाबालिग से रेप, आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं।

12:30 PM: रामलीला मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बाबा रामदेव। 23 को योगगुरू के सम्मेलन में आएंगे नरेंद्र मोदी।

11:00 AM: AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई आज। चुनाव में गलत जानकारी देने का चल रहा है केस।

9:00 AM: मेगा प्रोजेक्ट के लिए डीडीए की बैठक आज। सिग्नेचर ब्रिज के पास शुरू होगा प्रोजेक्ट।

8:00 AM: आज जारी होगा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र। राहुल सोनिया भी रहेंगे मौजूद।

7:00 AM: लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन। कांग्रेस उम्मीदवार भी आज भरेंगे पर्चे।

दिल्ली एनसीआर की 20 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें