फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मार्च के दिन भर की घटनाओं का LIVE अपडेट

Fri, 14 Mar 2014 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


6:05 PM: दिल्ली के कंझावला में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी भी हैं नाबालिग।

6:00 PM: नंदन निलेकणि ने यूआईडी के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा। कांग्रेस के टिकट से लड़ेंगे चुनाव।

4:43 PM: मुंबई में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर, धारा 141, 143, 188 के तहत केस दर्ज।

4:08 PM: ओम प्रकाश चौटाला कोर्ट में पेश नहीं हुए, कोर्ट ने जारी किया वारंट, 19 मार्च को अगली सुनवाई।

4:06 PM: सुप्रीम कोर्ट से सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को राहत नहीं। होली जेल में ही मनानी होगी। 25 मार्च को होगी अगली सुनवाई।

3:45 PM: हाईकोर्ट का यह निर्णय भविष्य के लिए अच्छा होगा, 16 दिसंबर गैंगरेप पीड़ित के पिता ने कही ये बातें।

3:43 PM: खिड़की एक्सटेंशन मामलाः सोमनाथ भारती पर कार्रवाई होगी, उप राज्यपाल नजीब जंग ने जांच आयोग की सिफारिश मंजूर की।

3:15 PM: दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। खबर पढ़ें

3:10 PM: 16 दिसंबर गैंगरेप: दिल्ली हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी। नीचली अदालत ने पहले ही फांसी की सजा सुनाई थी।

1:46 PM: AAP अभिनेत्री गुल पनाग को चंडीगढ़ से टिकट देगी। पार्टी की चुनाव समिति ने गुल पनाग का नाम फाइनल किया।

1:43 PM: कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि पवन बंसल के खिलाफ कोई एफआईआर और चार्जशीट नहीं है।

1:40 PM: कांग्रेस वीरप्पा मोइली और पवन बंसल को देगी टिकट।

1:36 PM: 16 दिसंबर गैंगरेप के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज सुना सकती है फैसला।

12:24 PM: दिल्ली में हो रही बीजेपी की आज की बैठक में नहीं होगा यूपी की सीटों पर फैसलाः सूत्र

11:30 AM: फरीदाबाद के यशपाल नागर ने छोड़ा इनेलो का दामन।

11:10 AM: फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी।

10:50 AM: साहिबाबाद थाना इलाके में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

9:00 AM: बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक 10:30 बजे। इसी बैठक में हो सकता है मोदी की सीट पर फैसला।

8:30 AM: कांग्रेस में उम्मीदवारों का अकाल पड़ने वाला है। 10 सालों के हिसाब से डरे दिग्गज नेता भी चुनाव न लड़ने का मन बना चुके हैं।

8:00 AM: देवयानी खोबरागड़े मामले में अमेरिका की एक अदालत में दायर याचिका खारिज कर दी गई है। इससे देवयानी पर लगे सभी आरोप समाप्त हो गए हैं।

7:30 AM: दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान आज हो सकता है। बीजेपी यहां आप को कड़ी टक्कर देने के लिहाज से अपने दिग्गज उम्मीदवारों को उतारने के मूड में हैं।

7:00 AM: बीजेपी में वाराणसी से लोकसभा टिकट को लेकर मचे बवाल पर आज फैसला हो सकता है। मोदी या जोशी किसे मिलेगी ये सीट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें