दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
7.00 PM: आचार संहिता केउल्लंघन का मामले में गाजियाबाद से भाजपा जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सेनाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो गई है। उन पर बिना अनुमति के सभा करने का आरोप है। कविनगर थाने में रिपोर्ट हुई है।
5: 50 PM: फरीदाबाद के टी-प्वॉइंट पर चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों ने 10 लाख रुपये और शराब आदि पकड़े हैं।
5.00 PM: दिल्ली पुलिस की क्राइम सेल ने आईआईबीएम से एमबीए कर चुके एक युवक को 25 करोड़ की हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह हैदराबाद का रहने वाला है।
4: 00 PM: गाजियाबाद में राज बब्बर के लिए मतदाताओं को लुभाने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की योजनाएं धूम फिल्म की तरह हैं। जैसे धूम, फिर धूम 2 और धूम 3 आई वैसे ही बीजेपी का इंडिया शाइनिंग आया और गुजरात मॉडल। इन सब की हवा निकल जाएगी।
3: 50 PM: राहुल गांधी ने इमरान मसूद पर चुप्पी तोड़ते हुए उनके द्वारा प्रयोग की गई भाषा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भाषा विनम्रता की है। कांग्रेस कोध की भाषा नहीं बोलती।
3: 40 PM: गाजियाबाद के रामलीला मैदान में राहुल ने बीजेपी करारा हमला बोला है। उन्होंने राजनाथ सिंह पर हमला करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में गए होते तो लखनऊ से चुनाव लड़ने की नौबत न आती।
3: 35 PM: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साबिर अली की सदस्यता रद्द करने का फैसला लिया है।
12:34 PM: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पार्क में मिली लड़की की अर्धनग्न लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका।
12:25 PM: गुड़गांव में सड़क दुर्घटना में दो लड़कों की मौत। पुलिस ने ट्रक जब्त किया।
10:49 AM: हरक्यूलस दुर्घटना में मारे गए लोगों का शव थोड़ी देर में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस लाया जाएगा।
9:55 AM: विश्व के कई शहरों में अर्थ आवर मनाया जाएगा। दिल्ली, मुंबई सहित विश्व के छह हजार शहरों में अर्थ आवर मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी से बिजली चलित उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
9:20 AM: आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर कार्यालय खुले रहेंगे। आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की सुविधा के लिए देशभर में आयकर कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दश के सभी मुख्य आयकर आयुक्तों को इसके लिए आदेश जारी किया है।
8:55 AM: एएमयू दीक्षांत समारोह: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दीक्षात समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपनी पत्नी सलमा अंसारी के साथ शामिल होंगे।
8:42 AM: भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अमरोहा और बागपत (उत्तर प्रदेश) के अलावा चंडीगढ़ में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से किरण खेर को अपना प्रत्याशी बनाया है।
8:16 AM: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गाजियाबाद में पार्टी की ओर से आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
7:38 AM: मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से प्रत्याशी घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव पहली बार आजमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह समाजवादी पार्टी के कार्याकर्ता को संबोधित करेंगे। मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव भी आजमगढ़ पहुंचेंगे।
7:19 AM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत (उत्तर प्रदेश) में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
7:12 AM: अमेठी और रायबरेली से भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है पार्टी।
7:00 AM: सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेगी भाजपा आज। पुलिस ने देर रात कांग्रेस के उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया है।