फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर की 25 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Wed, 26 Mar 2014 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


6:15 PM: कोर्ट ने नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट नीडो तानिया की मौत के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों तक बढ़ा दी है।

4:39 PM: मानहानि के मामले में मेधा पाटकर को पेशी से मिली छूट।

4:35 PM: सिलेंडर लीकेज से फर्श बाजार इलाके के एक मकान में लगी आग, तीन बच्चों समेत चार लोग झुलसे, तीन की हालत नाजुक।

4:34 PM: होली के दिन विदेशी लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र।

4:10 PM: फरीदाबाद में नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी मुकेश की सड़क दुर्घटना में मौत।

2:15 PM: इंडियन मुजाहिद्दीन के इंडिया कंमाडर तहसीन अख्तर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद तहसीन ही संगठन चला रहा था।
विज्ञापन


1:29 PM: फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में महिला के साथ रेप, मामला दर्ज।

1:24 PM: नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, एक की मौत।

1:22 PM: ग्रेटर नोएडा में अंधाधुंध फायरिंग, एक की हत्या। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

1:06 PM: प्रगति मैदान में कॉस्मेटिक मेला आज से शुरू, शहनाज हुसैन करेंगी उद्घाटन, थाइलैंड समेत देश की 40 कॉस्मेटिक कंपनिया लेंगी हिस्सा।

1:05 PM: दिल्ली के पश्चिम विहार में चौकीदार का शव मिला, संदिग्ध हालत में मौत।

1:04 PM: दिल्ली के न्यू संजय अमर कालोनी मे 51 साल के एक शख्स की हत्या, बेटे पर हत्या की आशंका।

1:01 PM: दिल्ली के नेब सराय में नाइजीरियाई की हत्या। नाइजीरियन युवक पर ही हत्या का आरोप।

12:59 PM: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएम के संदिग्ध आतंकी दरभंगा बिहार निवासी तहसीन अख्तर को गिरफ्तार किया। मोदी की पटना रैली में सीरियल ब्लास्ट का था आरोपी। यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद आईएम की कमान संभाली थी। नेपाल से गिरफ्तार किए जाने की सूचना। पाकिस्तान भागने की फिराक में था, पुलिस मान रही है बड़ी कामयाबी।
विज्ञापन


12:36 PM: मदर एंड संन्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड हैं कांग्रेस: रामविलास शर्मा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष

11:12 AM: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बयान। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि श्रीनिवासन को इस्तीफा दे देना चाहिए।

10:10 AM: गुड़गांव में बसपा की मुखिया मायावती की रैली आज।

9:30 AM: 30 मार्च को दिल्ली में रैली करेंगी सोनिया गांधी।

9:00 AM: रेप के आरोपी सांसद धनंजय की जमानत याचिका पर सुनवाई आज। बेल मिलने के बावजूद जेल में हैं धनंजय।

8:00 AM: रामदेव के योग महोत्सव पर चुनाव आयोग की नजर। भेजी जा सकती है नोटिस।

7:00 AM: दिल्ली में नर्सरी दाखिलों पर 28 मार्च तक रोक।

दिल्ली एनसीआर की 24 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें