फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला को मिला एमिटी मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड

Sat, 06 Feb 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी विश्वविद्यालय ने ‘अमर उजाला’ को हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एमिटी मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एमिटी विश्वविद्यालय में 16वें अंतरराष्ट्रीय बिजनेस सम्मेलन इनबुश एरा वर्ल्ड समिट 2016 का आयोजन हुआ। इसमें अमर उजाला दिल्ली के संपादक उदय कुमार को यह सम्मान दिया गया।

एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने उन्हें सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम के दौरान ह्यूमन रिसोर्स एंड मैनेजमेंट, थ्रस्ट एरियाज ऑफ इंडियाज एक्सपोर्ट और मरजर्स एंड एग्जीक्यूशन पुस्तकों को विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


वहीं, सऊदी अरब के राजदूत मोहम्मद अलसती, बोलीविया के राजदूत जोर्ज कार्डेनास रोबल्स व मैक्सिको की राजदूत मेलबा प्रीया को एमिटी गोल्ड मेडल दिया गया।

एनआईआईटी से निक पार्कर और उदय सिंह को एमिटी कारपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। एमएमटीसी के कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन डॉ. सुधीर कपूर को एमिटी एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद एमिटी एल्युमनाई बाल नृत्य का आयोजन हुआ जिसमें करीब 250 छात्रों ने भाग लिया। शाम को अंतर संस्थान नृत्य के आयोजन में एमिटी के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय, आईपी विश्वविद्यालय और दिल्ली-एनसीआर के अन्य कॉलेजों की टीमों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

इस मौके पर एनटीपीसी के निदेशक कुलामनी बिसवाल, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थेम्पटन के वाइस चांसलर प्रोफेसर निक पेटफोर्ड आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें