फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा अमर उजाला फाऊंडेशन में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन

Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
खंड के गांव संगेल में 17 सितंबर शनिवार को अमर उजाला फाऊंड़ेशन की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन उपायुक्त मनीराम शर्मा करेंगे। संगेल गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में लगने वाले इस शिविर में अमर उजाला फाऊंड़ेशन की ओर से लोगों को मुत दवाईयां वितरित की जाएंगी। 

मेवात मेड़ीकल कालेज तथा सामान्य अस्पताल नूंह के चिकित्सक शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविर में लोगों की किड़नी, हार्ट, लीवर, ब्लड़ शूगर, आंखें, हड्डी रोग, ईएनटी, महिला चिकित्सक समेत विभिन्न विभागों के चिकित्सक इसमें शामिल होकर लोगों के स्वास्थ्य की जां करेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही संगेल गांव के आस-पास के गांव मलेरिया संवेदनशील गांव हैं। इसलिए शिविर में मलेरिया जांच किट तथा दवाईयों को विशेष प्रबंध होगा। 

शिविर में संगेल के अलावा उजीना, कैराका, जाजूका, बझेड़ा समेत दर्जनभर गांवों के लोग अपनी स्वास्थ्य जांच कराएंगे। यहां बता दें कि उजीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 

इसके अलावा इस क्षेत्र में कोई अन्य निजी या सरकारी अस्पताल नहीं हैं। इसलिए इन गांवों के लोगों को इलाज के लिए नूंह, पलवल या अन्य स्थानों पर भागना पड़ता हैं। 

अमर उजाला फाऊंडेशन की पहल से इन गांव के लोगों के इनके घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि अमर उजाला एक बेहतरीन काम कर रहा है। 
विज्ञापन


मेवात में स्वास्थ्य सेवाएं अन्य जिलों की अपेक्षा काफी खस्ता है, ऐसे में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। 

वे इस नेक कार्य के लिए अमर उजाला की टीम को बधाई देते है तथा लोगों से आहवान करते हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा संया में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें