फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशनः जरूरतमंदों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने में जुटीं संस्थाएं

Thu, 30 Apr 2020 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन व विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों को भोजन व कोरोना को हर हाल में हराने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। लॉकडाउन से जूझ रहे गरीबों को बुधवार को भी विभिन्न शहरों व ग्रामीण इलाकों में भोजन के पैकेट, राशन व अन्य जरूरत की चीजें वितरित की गईं। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर व इटावा में बुधवार को भी जरूरतमंदों को भोजन व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। उन्नाव में दानवीरों ने सैकड़ों घरों में जरूरतमंदों को भोजन बांटा। सड़क किनारे रह रहे लोगों को लंच पैकेट दिए। 

इटावा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राशन उपलब्ध कराने के साथ ही ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को चाय व नाश्ता भी कराया गया। गाजियाबाद में फाउंडेशन व सहयोगी संस्थाओं महाराज अग्रसेन रसोई, परमार्थ समिति, केमिस्ट एसोसिएशन, अन्न पात्र और संकल्प सेवा ट्रस्ट ने जरूरमंदों को भोजन व राशन के पैकेट वितरित किए। 
विज्ञापन


भिवानी में लॉकडाउन में लगातार जरूरतमंदों को भोजन वितरण की मुहिम में जुटी फाउंडेशन के साथ जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के वालंटियर्स की सेवा जारी है। बुधवार को वालंटियर्स ने स्लम बस्तियों में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें