फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर व हापुड़ में अमर उजाला ने लगाया रक्तदान शिविर, भारी संख्या में पहुंच रहे रक्तदाता

Tue, 01 Oct 2019 02:30 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर समेत देश भर के कई जगहों पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के बुलंदशहर व हापुड़ में भी शिविर लगाए गए, जिनमें रक्तदान के प्रति लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। 

विज्ञापन


बुलंदशहर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला और उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक करने वाले राष्ट्र चेतना मिशन के जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह और उनकी टीम को भी सम्मानित किया। 

वहीं हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर में लोग पूरे जोश के साथ रक्तदान कर रहे हैं। वहीं गांव बोधा निवासी 19 वर्षीय रूपेंद्र सिंह अपनी माताजी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। इस दौरान अमर उजाला की रक्तदान शिविर को देखकर माताजी ने बेटे को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और उपेंद्र ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर के शुरूआती कुछ घंटों में ही 25 लोग रक्तदान कर चुके थे और यह सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें