फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्रों में दिख रहा भारी उत्साह, अब भी कर सकते हैं आवेदन

Sun, 18 Aug 2019 05:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल के प्रिंसिपलों के अमर उजाला के कार्यालयों में जानकारी के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। इस बार फॉर्म केवल ऑन लाइन भरे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का पता लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन

कोई फीस नहीं, कभी भी भर सकते हैं फॉर्म

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के फॉर्म भरते समय किसी को कोई फीस जमा नहीं करनी है। यह बिल्कुल नि:शुल्क है। इसके साथ ही यह फॉर्म आप किसी भी दिन और किसी भी समय भर सकते हैं। रविवार, अवकाश या फिर किसी भी सरकारी अवकाश के दिन फॉर्म भर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें