अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में शनिवार को एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें 1959 बैच से लेकर हाल में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली 200 से अधिक छात्राएं शामिल हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मिरांडा-थीम क्विज, आइस-ब्रेकिंग सत्र, बैच-वाइज फोटोग्राफी और पासिंग-द-बॉल गतिविधि से हुई जिसमें पूर्व छात्राओं ने यादें और अनुभव साझा किए। कॉलेज प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि यह आयोजन हाल के वर्षों में सबसे अधिक उपस्थिति वाला रहा।
मिरांडा हाउस एलुमनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष और आईआरएस अधिकारी इला सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं पूर्व छात्राओं ने छात्रवृत्ति के माध्यम से मिरांडा हाउस की शैक्षणिक सहायता और छात्र कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता जताई।