फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलुमनाई मीट: अमरजीत बक्शी बोले-ईमानदार छवि वाला व्यक्ति पैदा करती है आईआईटी दिल्ली

Mon, 26 Dec 2022 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली के 1961-2022 बैच तक के करीब आठ सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्पेन शुक्ला, एलुमनाई रिलेशन के डीन प्रो पीवीएम राव, आईआईटी दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर प्रो टीआर श्रीकृष्णन, आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एलुमनाई एसोसिएशन के सेक्रेटरी पंकज कपाड़िया भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
दिल्ली आईआईटी ने अमरजीत बक्शी को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आईआईटी ईमानदार छवि वाला व्यक्ति पैदा करती है। इस संस्थान ने अबतक ऐसे हजारों लोगों को बनाया है। वही लोग इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। यह बातें आईआईटी दिल्ली के 10वें एलुमनाई मीट में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बक्शी ग्रुप के चेयरमैन अमरजीत बक्शी ने कहीं।
विज्ञापन


वह आईआईटी दिल्ली के पहले बैच के छात्र रहे हैं। उनके पास सिविल, मैकेनिकल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में पांच दशकों से अधिक का अनुभव है। वह दुनिया भर के आठ देशों में 20,000 से अधिक कर्मचारियों का नेतृत्व करते हैं। आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित इस समारोह में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।

आईआईटी दिल्ली के 1961-2022 बैच तक के करीब आठ सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्पेन शुक्ला, एलुमनाई रिलेशन के डीन प्रो पीवीएम राव, आईआईटी दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर प्रो टीआर श्रीकृष्णन, आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एलुमनाई एसोसिएशन के सेक्रेटरी पंकज कपाड़िया भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस मीट की थीम एंगेज, इनरीच और इंपावर रखी गई थी, जिसका मकसद पुराने छात्रों को आईआईटी दिल्ली से जोड़े रखना है। मुख्य अतिथि को किया सम्मानित : कल्पेन शुक्ला ने मुख्य अतिथि बक्शी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईआईटी दिल्ली 2011 बैच के अलुमनाई पंकज कपाड़िया ने कहा कि वह इस संस्थान से जीवनभर भावनात्मक रूप से जुड़े रहना चाहते हैं।
विज्ञापन

वह चाहते हैं कि बाकी पुरा छात्र भी आईआईटी दिल्ली कैंपस में आएं और एलुमनाई एसोसिएशन के साथ जुड़ें। इससे वो न केवल अपने पुराने कॉलेज दिनों को याद कर पाएंगे, बल्कि इससे एलुमनाई एसोसिएशन और मजबूत होगी।

कई सत्र में अन्य कार्यक्रमों का आयोजन
यहां चार सत्र में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी, काव्य और हास्य सम्मेलन भी आयोजित किया गया। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर महत्वपूर्ण परिचर्चा सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में देयर इज नो ग्लास सीलिंग विषय पर परिचर्चा हुई, जिसमें खान एकेडमी के एमडी  स्वाति वासुदेवन, रिटेल बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत शैलदीप, डेटा साइंस की विशेषज्ञ डॉ राशि गुप्ता, एमडीआई गुरुग्राम की डीन डॉ ज्योत्सना भटनागर और आईआईटी दिल्ली एलुमनाई की सदस्य  डॉ ज्योति मलिक ने हिस्सा लिया। एलुमनाई क्रितिका ने इस सत्र का संचालन किया।

एसोसिएशन को दिया एक करोड़ का चेक
अमरजीत सिंह बक्शी ने इस दौरान आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्पेन शुक्ला को एक करोड़ का चेक प्रदान किया। वह एलुमनाई एसोसिएशन को पांच करोड़ रुपये दे चुके हैं। उन्होंने 10 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ हैं आईआईटी दिल्ली की बदौलत हैं। अब आईआईटी दिल्ली को उसका दिया लौटाने का वक्त है। बक्शी ने आईआईटी दिल्ली से 1961 में सिविल इंजीनियर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें