नई दिल्ली। डीडीसीए लीग के एक एकतरफा मुकाबले में अल्पाइन सीसी ने रघुवीर विलॉवर्स को 102 रनों के अंतर से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्पाइन सीसी ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वंश बजाज ने 59, जय आहूजा ने 55 और रिहान आलम ने 53 ने आतिशी अर्धशतक जड़े।
जवाब में 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघुवीर विलॉवर्स की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और मात्र 121 रनों पर सिमट गई। अल्पाइन सीसी के गेंदबाज मोहित खत्री मैच के हीरो रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 3.5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।