फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में फेल हुआ विमान का इंजन: 40 यात्रियों में मची खलबली, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; जानें पूरा मामला

Fri, 11 Sep 2026 07:48 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रयागराज से नई दिल्ली आ रहे एलायंस एयर के विमान का एक इंजन शुक्रवार को मेरठ के आसपास तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। पायलट ने एटीसी को सूचना दी, जिसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से नई दिल्ली आ रहे एलायंस एयर के विमान का एक इंजन शुक्रवार दोपहर हवा में फेल हो गया। इसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार क्रू समेत 40 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9आई-698 ने दोपहर प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान मेरठ के आसपास पायलट को विमान के एक इंजन में तकनीकी दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद पायलट ने स्थिति की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली हवाईअड्डे पर आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया। विमान के उतरने से पहले रनवे और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं आपात सेवाओं की टीमें तैनात कर दी गईं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत विमान की दोपहर करीब 2:15 बजे आपात लैंडिंग कराई गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों और चालक दल ने राहत की सांस ली।

सुबह बिलासपुर से भरी थी उड़ान
जानकारी के अनुसार, जिस विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आई, उसने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:33 बजे विमान ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दिल्ली पहुंचने से पहले मेरठ के आसपास विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। फिलहाल एलायंस एयर की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विमान की तकनीकी जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

28 अगस्त को भी बाल-बाल बचा था हादसा
एलायंस एयर के विमानों में तकनीकी खराबी की यह दो सप्ताह के भीतर दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची उड़ान संख्या 9आई-613 के साथ हादसा होते-होते बचा था। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का बायां टायर फट गया था। इससे रनवे पर चिंगारी उठने के साथ तेज घर्षण हुआ था। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रोक लिया गया। विमान में सवार 37 यात्री और चार क्रू सदस्य सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें