फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर 'इज्जत' की सौदेबाजी: 'मेरे पास तुम्हारी आपत्तिजनक वीडियो है', ऐसे दावे कर आरोपी लोगों से लूटता था लाखों

Tue, 25 Feb 2025 07:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अश्लील वीडियो बनाकर वसूली में लगा कथित यूट्यूबर गिरफ्तार हुआ है। वह खुद को दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम का इंस्पेक्टर भी बताता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर जबरन वसूली करने वाला कथित यूट्यूबर गिरफ्तार किया है। आरोपी एक यू-ट्यूब चैनल का कर्मचारी बनकर अश्लील वीडियो बनाकर जबरन उगाही कर रहा था। वह अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता था और मोटी रकम ऐंठ लेता था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस कथित यू-ट्यूबर साहिद उर्फ राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल शर्मा कई बार पीड़ितों को खुद को दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंदर भी बताता था। आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए सैकड़ों लोगों के निजी वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यही तरीका अपनाया था।

विज्ञापन
Trending Videos

अपराध शाखा की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पीड़ित ने 30 नवंबर, 2022 को शाखा में शिकायत दी थी कि उन्हें राहुल शर्मा नाम के एक यूट्यूब कर्मचारी ने एक फोन किया। कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता का एक आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा करते हुए उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर इसे जारी होने से रोकने के लिए पैसे की मांग की। पुलिस को जांच में पता लगा कि राहुल शर्मा. संदीप अग्रवाल (पहले गिरफ्तार) के एजेंट के रूप में काम कर रहा था। पीड़ित ने प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के डर से शिकायतकर्ता ने शुरू में अलग-अलग बैंक खातों में 3,61,000 ट्रांसफर कर दिए। इस तरह पीड़ित ने आरोपी को 25 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए।

पता लगा कि साहिद राहुल शर्मा बनकर ठगी कर रहा है। पुलिस टीम ने नूंह, हरियाणा और भरतपुर, राजस्थान में ठिकानों पर विभिन्न छापे मारे। इसके अलावा, तकनीकी निगरानी पर आरोपी की मौजूदगी यमुना नगर, हरियाणा में पाई। टीम ने आरोपी थलचाना, जिला-भरतपुर, राजस्थान साहिद (27) उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। 

संपर्क में आने के बाद करने लगा उगाही
हरियाणा के नूंह के गोकुलपुर के एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा तक पढ़ाई करने वाला साहिद वर्ष 2022 में अपने कुछ परिचितों के साथ कन्नौर, जयपुर, राजस्थान निवासी वसीम नामक व्यक्ति के संपर्क में आया। वसीम एक सेक्सटॉर्शन गिरोह से जुड़ा था, जिसका नेतृत्व माजिद नामक व्यक्ति करता था। आर्थिक लाभ की चाह में साहिद गिरोह में शामिल हो गया। 
विज्ञापन

अलग-अलग पहचान बनाई
जबरन वसूली की योजना को अंजाम देने के लिए साहिद ने अलग-अलग पहचान बनाई। कभी-कभी वह खुद को यूट्यूब से राहुल शर्मा बताता था, तो कभी क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार होने का दिखावा करता था। पिछले कई महीनों में आरोपी सैकड़ों लोगों से जबरन वसूली कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें