फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कोटला गांव की गलियों में सड़क पर कब्जा कर बनाई निजी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-1 स्थित कोटला गांव की गली नंबर 1, 2, 3 और 4 में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निजी पार्किंग बनाने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने दीवार के साथ लोहे के एंगल लगाकर अपनी गाड़ियों के लिए जगह घेर ली है। इन एंगलों से जंजीर बांधकर वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुछ वाहन मालिकों ने अपनी सुविधा के लिए सड़क किनारे लोहे के एंगल लगवा दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है, जैसे सड़क किनारे की जमीन उनकी निजी संपत्ति हो। इस तरह सार्वजनिक जगह पर कब्जा करने से अन्य लोगों को रास्ते से निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी दिगपाल बाबा का कहना है कि सड़क किनारे की जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए है। ऐसे में किसी व्यक्ति की ओर से लोहे के एंगल लगाकर जगह घेरना और उसे निजी पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने पीडब्ल्यूडी और संबंधित अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगाए गए लोहे के एंगल हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सार्वजनिक जमीन पर ऐसे कब्जे और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें