फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप, चेतावनी बोर्ड हटाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरी निस्फी तावडू में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे करने का मामला सामने आया है। इस विवाद को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच सुरैया बेगम ने मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस को शिकायत देकर दो आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा पंचायत की ओर से लगाया गया सरकारी चेतावनी बोर्ड भी हटा दिया गया है। सरपंच द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार गांव में पंचायत की नाले एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर पहले से पंचायत के स्वामित्व संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने बोर्ड को हटाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने इस मामले में पंचायत पक्ष का आरोप है कि जिन व्यक्तियों पर कब्जे के आरोप लगाए गए हैं, उनमें से एक व्यक्ति हरियाणा सरकार के एक विभाग में कर्मचारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कर्मचारी पर लंबे समय से प्रभाव का उपयोग कर क्षेत्र में दबाव बनाने तथा अधिकारियों का नाम लेकर लोगों पर रौब दिखाता है। पंचायत का यह भी आरोप है कि उसके साथ कुछ स्थानीय दलाल भी सक्रिय हैं, जो जमीन संबंधी मामलों में सहयोग कर रहे हैं। पंचायत के अनुसार संभावित अतिक्रमण को देखते हुए पहले ही पंचायत की ओर से संबंधित भूमि पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया था ताकि कोई भी व्यक्ति जमीन पर अवैध कब्जा न कर सके। सरपंच सुरैया बेगम का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है तथा उनके पास कुछ रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। उनका दावा है कि एक रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं इस मामले में मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साथ ही प्रशासन के अन्य संबंधित विभागों को भी अवगत करा दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार तथा बीडीपीओ कार्यालय को भी मामले की जानकारी भेजी गई है, ताकि संबंधित भूमि की वास्तविक स्थिति, स्वामित्व और किसी संभावित अवैध कब्जे की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें