फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3-3 प्राधिकरणों के चेयरमैन रमारमण त्रिपाठी को कोर्ट की फटकार

Fri, 01 Jul 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रमारमण त्र‌िपाठी
विज्ञापन
यूपी के रसूखदार आईएएस और गौतमबुद्ध नगर के तीन प्राधिकरणों के चेयरमैन रमारमण त्रिपाठी को शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जबरदस्त लताड़ लगाते हुए उन्हें उनके पद से हटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


रमारमण त्रिपाठी के तीन प्राधिकरणों के चेयरमैन होने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसकी सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने रमारमण ‌त्रिपाठी को सभी पदों से हटाने का निर्देश दिया है।

बता दें कि रमारमण त्रिपाठी सात साल से नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन हैं। कोर्ट ने उनसे यही सवाल किया है कि एक ही व्यक्ति तीन-तीन प्राधिकरणों का चेयरमैन कैसे हो सकता है‌?
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल से एक ही आदमी क्यों है तीन पदों पर?

इलाहाबाद हाईकोर्ट
इसके साथ ही कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी को आदेश दिया है कि त्रिपाठी के सभी अधिकार सीज करते हुए उन्हें सभी पदों से हटाया जाए। कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि दो हफ्ते के अंदर रमारमण का ट्रांसफर किया जाए।

बता दें कि कोर्ट में दायर जनहित याचिका में ये सवाल किए गए थे कि सरकारें बदल गईं, बसपा के बाद सपा सरकार आ गई और 7 साल बाद भी त्रिपाठी अब भी तीनों प्राधिकरणों के चेयरमैन कैसे बने हुए हैं?

जबकि उन्हीं के कार्यकाल में यादव सिंह का भ्रष्टाचार मामला सामने आया। क्या कोई ऐसा अधिकारी नहीं जो रमारमण की जगह ले सके। एक ही अधिकारी के 7 सालों तक एक पद पर बने रहने का क्या मतलब है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें