दिल्ली में 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर कहा कि राजधानी में सभी छात्रों के लिए स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। 20 सितंबर से पहले किसी भी छात्र को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कक्षा 9-12 के छात्र माता-पिता की अनुमति से या स्वेच्छा से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं।
21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 के छात्र अपने अभिभावकों की लिखित सहमति से स्कूल जा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एसओपी जारी की जाएगी। जिसका पालन स्कूलों द्वारा किया जाएगा।
दिल्ली में कोरोना वायरस के 2914 नए मामले आए सामने
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2914 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,85,220 हो गई है। राजधानी में शुक्रवार को 1751 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,61,865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4513 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 18842 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को 8488 आरटी-पीसीआर और 27731 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 17,05,571 कोरोना जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 9822 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।