फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त की सुबह छह बजे से 32 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग रहेंगी बंद

Mon, 13 Aug 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते 14 अगस्त सुबह से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सभी पार्किंग 32 घंटे बंद रहेंगी। इस दौरान पार्किंग में न ही तो वाहनों का प्रवेश होगा और न ही पार्किंग में पहले से खड़े वाहनों को बाहर निकाला जा सकेगा।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रो से सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद कर दी जाएगी। 

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के पश्चात दोपहर 2 बजे के बाद पार्किंग यात्रियों के लिए खोल दी जाएंगी। डीएमआरसी ने पार्किंग ठेकेदारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।   
विज्ञापन


पार्किंग ठेकेदारों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह भी निर्देश दिए हैं कि बंद के दौरान सभी पार्किंग की सही ढंग से सफाई करवाई जाए। पार्किंग में की जाने वाली सफाई के निरीक्षण के लिए डीएमआरसी के अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जो पार्किंग सफाई संबंधी दिशा निर्देशों के लागू करने के लिए ठेकेदारों पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें