एक समय था जब फरीदाबाद औद्योगिक नगरी की पहचान पूरे एशिया महाद्वीप में होती थी।
यह हरियाणा की पहली औद्योगिक नगरी हुआ करती थी लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
यह बातें समस्त भारतीय पार्टी के अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले 10 वर्षों में यहां एक भी बड़ा उद्योग नहीं लगा।