फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी वर्गों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

Mon, 19 Jan 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला/रश्मि ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बीपीएल की तरह सामान्य वर्ग के लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में फ्री उपचार करा सकेंगे। अभी तक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ केवल बीपीएल वर्ग (गरीबी रेखा से नीचे) के लोगों को ही मिलता था।
विज्ञापन


लेकिन नई मामूली बीमा प्रीमियम पर सामान्य वर्ग के लोग भी निजी अस्पतालों में 30 हजार रुपये तक का उपचार फ्री करा सकेंगे।

अभी तक केवल बीपीएल वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य बीमा किया जाता था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने योजना को बढ़ाकर सभी वर्ग के लोगों के लिए लागू कर दिया है।

अब सामान्य वर्ग के लोग 470 रुपये प्रीमियम देकर स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत अस्पतालों में उपचार पर आने वाले खर्च का 75 फीसदी केंद्र और 25 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन करने वाली स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रीहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस की बैठक में योजना की गाइड लाइन तय होंगी।

हेल्थ अंडर सेक्रेटरी बाबू राम ने बताया कि नई योजना से महंगे अस्पतालों में सभी वर्ग के लोग उपचार करा सकेंगे। सभी को स्वास्थ्य लाभ देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। नए वित्तीय वर्ष में इसका लाभ सभी को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें