फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने वाले सभी 170 श्रद्धालुओं को वीजा मिला : कालका

विज्ञापन
विज्ञापन
काहलों ने कहा- श्रद्धालु अपने पासपोर्ट कमेटी कार्यालय से कर सकते हैं प्राप्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन करने वाले सभी 170 श्रद्धालुओं को वीजा मिल गया है। इन सभी श्रद्धालुओं ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन किया था। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि अब संगत अपने पासपोर्ट कमेटी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कालका और काहलों ने कहा कि यह पूरी संगत के लिए प्रसन्नता का विषय है कि गुरुपर्व पर पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर सभी को मिल रहा है। दोनों नेताओं ने बताया कि प्रारंभ में भारत सरकार ने इस वर्ष गुरुपर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने पर रोक लगा दी थी लेकिन दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध के बाद सरकार ने जत्थे को अनुमति दे दी। पाकिस्तान सरकार ने श्रद्धालुओं के प्रवेश की तिथि चार नवंबर निर्धारित की है जबकि भारत सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जत्था तीन नवंबर को ही रवाना हो सके।इस संबंध में अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जत्था लगभग 10 दिनों की यात्रा पर रहेगा और पाकिस्तान में गुरु नानक देव से संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। इस जत्थे का नेतृत्व परमजीत सिंह चढोक, रमिंदर सिंह स्वीटा और जगजीत सिंह दरदी करेंगे। वह श्रद्धालुओं के ठहरने, सुरक्षा और अन्य सभी प्रबंधों की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें