फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे मेघा, बादलों के बीच छिपा रहा सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग का अनुमान, 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक छाएगी धुंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन बारिश का अनुमान जताया था जो फिसड्डी साबित हुआ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी आसमान में बादल तो छाए, लेकिन वह बरसे नहीं। पूरे दिन मेघों के बीच सूरज छिपा रहा। ऐसे में लोगों को दिन के समय भी सुबह वाली हल्की ठंड का अहसास हुआ।
इस दौरान अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। साथ ही, आद्रता का स्तर 91 से 63 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। मंगलवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड और पालम में 19.2 और आया नगर में न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, दोपहर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। सुबह के समय धुंध व हल्का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा लगभग 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर घूम रही है। इसे चक्रवाती परिसंचरण कहा जाता है। यह लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।
विज्ञापन


30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक छाएगी धुंध

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्तूबर को सुबह धुंध और हल्का कोहरा रहेगा। आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन का तापमान 29-31 और रात का 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा सुबह दक्षिण-पूर्व की ओर 5-10 किमी प्रति घंटा चलेगी। वहीं, 31 अक्तूबर को सुबह धुंध रहेगी। आकाश में आंशिक बादल रहेंगे, दोपहर तक बादल अधिक छा सकते हैं। इस दौरान दिन का तापमान 30-32 और रात का 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, 1 नवंबर को सुबह आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 30-32 और रात का 16-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 और 3 नवंबर को सुबह आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें