फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अस्पतालों में अलर्ट, वरिष्ठ डॉक्टर रहेंगे मौजूद, एम्स का ट्रामा सेंटर पूरी तरह तैयार

Wed, 07 Nov 2018 04:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिवाली पर अक्सर पटाखों से झुलसने के मामले अस्पतालों में पहुंचते हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार पटाखों पर प्रतिबंध लगने से ऐसे हादसे कम होने की उम्मीद है। हालांकि, सेंट्रल दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बर्न विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन


दिवाली से एक दिन पहले और एक दिन बाद अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इस दौरान सीनियर डॉक्टर बर्न मरीजों का इलाज करेंगे। विभाग के डॉ. मनोज झा का कहना है कि बर्न केस से निपटने के लिए दवा और ब्लड का स्टॉक कर लिया गया है। आईसीयू में दो बेड सुरक्षित कर दिए गए हैं। पिछले साल प्री-दिवाली और पोस्ट दिवाली के दौरान बर्न के लगभग 50 से 60 मामले सामने आए थे। इनमें से कई गंभीर रूप से झुलसे के मामले भी शामिल है। 

उधर, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि दिवाली को लेकर इमरजेंसी विभाग में वरिष्ठ डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। बर्न डिपार्टमेंट के साथ आंखों और सांस की परेशानी से जुड़े सीनियर डॉक्टर भी अस्पताल में मौजूद रहेंगे। कई बार ऐसे केस आते हैं, जिनमें पटाखों से निकलने वाला बारूद आंख में चली जाती है और हालत गंभीर हो जाती है। इसलिए अस्पताल में सीनियर आप्थमालजिस्ट की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन


वहीं, अस्थमा के मरीजों के लिए अस्पतालों में तैयारी है। लोकनायक अस्पताल के अलावा डीडीयू, डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. हेडगेवार, लाल बहादुर शास्त्री और महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल और जीटीबी में भी इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें