फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: बिना किसी सूचना और ओटीपी आए लगी 21 लाख से अधिक की चपत, मोबाइल हैक कर दिया गया वारदात को अंजाम

Fri, 17 Oct 2025 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। अनमोल राणा सपरिवार समयपुर बादली इलाके में रहते हैं। 29 सितंबर को अनमोल ने बाहरी उत्तरी जिले के साइबर सेल ने ठगी की शिकायत की है।
 
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना किसी सूचना और ओटीपी के जालसाजों ने एक शख्स के बैंक खाते में सेंध लगाकर साढ़े 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। अनमोल राणा सपरिवार समयपुर बादली इलाके में रहते हैं। 29 सितंबर को अनमोल ने बाहरी उत्तरी जिले के साइबर सेल ने ठगी की शिकायत की है।

विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को उनके मोबाइल पर बैंक से एक मैसेज आया। इसमें उनके बैंक खाते से 21.46 लाख रुपये निकाले जाने की बात लिखी थी। अनमोल का कहना है कि उन्होंने इस तरह का कोई लेन-देन नहीं किया है। उनके पास न बैंक की ओर से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया और न ही कोई ओटीपी आया। उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक की ओर से बताया गया कि उनके बैंक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

पीड़ित ने 29 सितंबर को इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद 14 अक्तूबर को इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि पीड़ित के मोबाइल को हैक कर वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों के बैंक खाते और उसमें दर्ज मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी की पहचान करने के साथ साथ बैंक की भूमिका की भी जांच कर रही है।  जालसाजी की इस घटना ने लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें