फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में निकलने से पहले हो जाएं सावधान, 2017 में गई थीं 83 जान

Fri, 16 Nov 2018 03:37 AM IST
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को दिन में छाए कोहरे और धुंध से गुजरते वाहन
विज्ञापन

अगर आप जिले की सड़कों से गुजर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। शहर की सड़कों पर कोहरे ने हादसों का ग्राफ बढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कोहरे के कहर से निपटने के इंतजाम शून्य हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह लापरवाही के सबूत देखे जा सकते हैं। जिला पुलिस की रिपोर्ट के आंकड़े भी हैरान कर देने वाले हैं।

विज्ञापन


साल 2017 में कोहरे ने 83 जिंदगियां छीन ली थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष 1043 सड़क हादसे हुए, जिनमें 419 लोगों को जान गंवानी पड़ी। 191 सड़क हादसे कोहरे व धुंध की वजह से हुए, जिनमें 83 लोगों की मौत हो गई और 79 लोग गंभीर रूप से घायल हुए ओर 44 लोगों को मामूली चोट आई। इसके बाद भी प्राधिकरण ने पुरानी गलतियों से सबक लेने की जरूरत नहीं समझी।
 
सड़कों पर दिख रहे लापरवाही के सबूत
सड़कों की बदहाली भी ट्रैफिक के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। शहर में जगह-जगह लापरवाही के सबूत देखे जा सकते हैं। अमर उजाला टीम ने शहर की सड़कों का जायजा लिया तो हर तरफ लापरवाही ही लापरवाही दिखाई दी।
विज्ञापन


एमपी-1 मार्ग : शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग न केवल यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बनी हुई है, बल्कि सड़क पर खड़े वाहनों से हादसे भी हो रहे हैं। एमपी-1 मार्ग पर सेक्टर-20 थाने के नजदीक और सेक्टर-12 के पास बस ऑपरेटरों की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। कोहरे या धुंध में इन बसों से वाहन टकराने का खतरा बना हुआ है।

सेक्टर-73 : हर साल प्राधिकरण सड़कों के रखरखाव के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर देता है, लेकिन फिर भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं होती। शहर के यू-टर्न, डिवाइडर और फुटपाथ पर कोहरे से निपटने के लिए न रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और न ही रंग-रोगन किया गया है। कई मार्गों पर तो लेन ड्राइविंग के लिए मार्किंग ही नहीं की जा सकी है। डिवाइडरों पर पोस्टर ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

विज्ञापन

ये है आंकड़े

वजह                   हादसे        मौत
खराब सड़क             74           45
निर्माणाधीन सड़क    121           65
कोहरा व धुंध           191           83
सड़क पर खड़े वाहन    78           37
(नोट: आंकड़े साल 2017 की रिपोर्ट पर आधारित)

हमने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। अब तक नोएडा में तो कोई काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कुछ काम जरूरत किया है। -अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक

कोहरे में क्या करें क्या न करें
. उचित दूरी बनाकर एक-दूसरे के पीछे चलें
. वाहन के दोनों इंडीकेटर जलाकर रखें
. सावधानी के तौर पर वाहन पर फॉग लाइट लगवाएं
. रोड साइन को फॉलो कर वाहन चलाएं
. ओवरटेक हर हाल में दाईं तरफ से ही करें
. वाहन चलाते वक्त डिपर का इस्तेमाल करें
. वाहन पर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करना बेहतर
. किसी भी परिस्थिति में गलत दिशा में न चलें
. वाहन खराब होने पर पार्किंग लेन का प्रयोग करें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें