फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महाभोग से सजेगा अक्षरधाम, आनंद विहार में भी अन्नकूट की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव को लेकर पूर्वी दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग सहित विभिन्न प्रकार के सात्विक व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। अक्षरधाम मंदिर और श्रीराम मंदिर आनंद विहार में 10 नवंबर को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

अक्षरधाम मंदिर में सुबह 11 बजे गोवर्धन पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान ठाकुरजी को 1,256 प्रकार के शुद्ध सात्विक और शाकाहारी व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया जाएगा। विभिन्न पकवानों से सजे भोग के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्रीराम मंदिर आनंद विहार परिवार की ओर से भी गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। यहां करीब 2,500 से 3,000 श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। आयोजन में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद वितरित होगा। दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें