नई दिल्ली। नेशनल ओडिशा ताइक्वांडो 2024-2025 चैंपियनशिप में 11 वर्षीय आकृति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। छत्तरपुर एन्क्लेव फेस-1 की आकृति अब तक अपने छोटे करियर में 15 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं और इस बार भी दमदार खेल दिखा रही हैं।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबलों में आकृति ने तेज मूवमेंट, सटीक किक्स और मजबूत डिफेंस से दर्शकों और कोचों को प्रभावित किया। कोच निखिल के अनुसार, वह बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। रोजाना की फिटनेस ड्रिल और तकनीकी अभ्यास ने उनकी क्षमता को और मजबूत किया है।
परिवार ने भी उनकी उपलब्धियों पर खुशी जताई है। उनका मानना है कि ताइक्वांडो से जुड़ने के बाद आकृति मानसिक रूप से भी मजबूत हुई है। अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि वह आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। संवाद