फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एसएसपी से मिलेंगे इकलाख के परिजन, आरोपियों में जुड़ेंगे तीन और नाम

Sat, 16 Jul 2016 03:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा में इकलाख की हत्या मामले में परिजन तीन और लोगों के नाम जुड़वाने के लिए एसएसपी गौतमबुद्ध नगर धर्मेंद्र सिंह से मिलेंगे। शुक्रवार को इकलाख पक्ष के वकील यूसुफ सैफी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सैफी ने बताया कि बिसाहड़ा के ग्रामीणों की जिला न्यायालय में दायर याचिका में इकलाख को पकड़ने और मारपीट करने की बात कही गई है। इसी आधार पर बिसाहड़ा के तीन और लोगों को भी आरोपी बनाने की मांग की जाएगी।

इसके लिए इकलाख के परिजन और अधिवक्ता शनिवार को एसएसपी से मिलकर आरोपियों में नाम जुड़वाने की मांग करेंगे। मालूम हो कि इकलाख की हत्या के मामले में अभी तक 18 लोग आरोपी बनाए गए हैं जिनमें से दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजन हाईकोर्ट में कर सकते हैं अपील

सैफी का कहना है कि इकलाख के परिजनों पर गोहत्या का मामला दर्ज कराने के जिला न्यायालय में आदेश हुए हैं। आदेश की प्रतिलिपि शुक्रवार को मिली है। वह आदेश की समीक्षा कर रहे हैं।

इकलाख के परिजन आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। फिलहाल, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरे मामले का अध्ययन करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

वहीं, इकलाख हत्याकांड के आरोपी विशाल के पिता संजय राणा ने कहा है कि अगर इकलाख के परिजन गोहत्या के जिला अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करते हैं तो हम भी केविएट लेंगे, ताकि कि अदालत कोई भी फैसला सुनाने से पहले हमारा पक्ष भी सुने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें