यूपी के सीएम अखिलेश ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। बजट पेश करते वक्त सीएम ने कहा कि यूपी खुशहाली के रास्ते पर जा रहा है।
इस बजट की राशि पिछले बजट से 10.2 प्रतिशत ज्यादा है। अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो के लिए 425 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं अखिलेश यादव द्वारा मंगलवार को जो बजट पेश किया गया है उसमें गाजियाबाद के लोगों के लिए भी खुशखबरी छिपी थी।
अखिलेश के बजट में दिल्ली मेट्रो के यूपी में विस्तार के लिए 1839 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से दिल्ली मेट्रो का जिला गाजियाबाद में विस्तार किया जाएगा।
अभी वैशाली गाजियाबाद जिले का अंतिम स्टेशन है। इस लाइन को ही 11 किमी और आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे लोगों को दिल्ली व नोएडा आने जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी।