फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अकबरपुर-पापड़ी सड़क बनी तालाब, कीचड़ और गड्ढों में फंस रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से नई सड़क की राह देख रहे ग्रामीण, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। अकबरपुर और पापड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।यह सड़क दोनों गांवों के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से हर रोज सैकड़ों लोग स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए गुजरते हैं। सड़क टूटने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
- बिल्ला

खराब सड़क के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- नाजिम।

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
-सोकीन।
-
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
- इमरान।

अच्छी सड़क सुविधा ग्रामीणों का अधिकार है और इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
- सलाउद्दीन



रास्ते का कुछ हिस्सा पक्का बन चुका है। बीच में भूमि संबंधी अड़चन है। जल्द पैमाइश कराकर विवाद का समाधान किया जाएगा और शेष रास्ते का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अरशद खान कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें