फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगजेब एक हत्यारा था! सड़कों और किताबों से हटाया जाए उसका नाम- मनजिंदर सिंह सिरसा

Sun, 01 Dec 2019 04:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर काला रंग लगाते प्रदर्शनकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्यों ने रविवार को राजधानी दिल्ली के औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर काला रंग लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि मुगल बादशाह औरंगजेब का नाम देश की सड़कों और किताबों से हटाया जाए। 
विज्ञापन

 


शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि औरंगजेब लोगों के साथ जबरदस्ती कर धर्मांतरण की कोशिश करता था। गुरु तेग बहादुर ने उसके इन प्रयासों के खिलाफ अपने जीवन का बलिदान दे दिया
 


उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक हत्यारा था और इसीलिए हम सड़कों और किताबों पर उसके नाम का विरोध करते हैं। सिरसा ने कहा कि सड़कों पर उसका नाम देखकर हमारी भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें