फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा FTII के छात्र यहां आकर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट के चार छात्रों की मंगलवार देर रात गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाते हुए इस विवाद में कूद चुके हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बुधवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके एफटीआईआई के छात्रों को दिल्ली आकर क्लास करने का खुला ऑफर दिया है। बता दें कि कुछ स्टूडेंट्स केजरीवाल से मिलने कुछ दिन पहले दिल्ली भी आए थे।

केजरीवाल ने कहा है कि वो इस बात के लिए तैयार हैं कि जब तक ये विवाद नहीं खत्म होता तब के लिए छात्र दिल्ली आकर वो अस्थाई तौर पर पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए जगह दे रहे हैं केजरीवाल

केजरीवाल ने आज सुबह ही ट्वीट करते हुए कहा कि एफटीआईआई में जो कुछ भी हो रहा है उससे चकित हैं। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान सरकार की गलत नीतियों से बर्बाद हो रहा है।
Am shocked to hear whats gng on at FTII. An internationally reputed institute being systematically destroyed by govt's wrong decisions(1/3)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2015

इसी के चलते उन्होंने अपनी अगली ट्वीट में लिखा है कि, मेरे पास एफटीआईआई स्टूडेंट्स के लिए एक ऑफर है। दिल्ली ‌सरकार आपको क्लासेज के लिए अस्थाई जगह मुहैया करा सकती है। आप यहां आएं और अपनी क्लास तब तक चलाएं जब तक केंद्र सरकार आपकी बात नहीं मान जाती।
My offer to FTII students- Del govt can provide u temp space in Del. Run ur classes here till central govt agrees(2/3)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2015

केजरीवाल ने आगे कहा है कि अगर केंद्र सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो हम अस्थाई जगह को स्थाई कर देंगे और छात्र यहीं इस्टीट्यूट में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
If finally, central govt doesn't agree, we'll convert this place into full fledged institute n students can continue studying here only(3/3)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें