फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में दिखेगा मैच फिक्सिंग का आरोपी क्रिकेटर!

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन फिर स्पॉट फिक्सिंग मामले में जेल जाने के बाद सुर्खियों में आए राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले अजीत चंदीला एक बार फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद चर्चा में आए फरीदाबाद के अजीत चंदीला बिग बॉस सीजन-8 में जा सकते हैं। इस बात को लेकर बृहस्पतिवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

उनके करीबी लोगों ने इस बात की पुष्टि की कि चंदीला का ऑडिशन हो चुका है। वह दो दिन बाद बिग बॉस शो के लिए निकल जाएंगे।

अजीत से इस बारे में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। उनके भाई बीरपाल गुर्जर ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में जा चुके हैं जेल

उनके बिग बॉस में जाने को लेकर साथी क्रिकेटरों में चर्चा रही कि वहां जाकर क्या-क्या खुलासे होंगे। अगर वह बिग बॉस में जाते हैं तो शहर के ऐसे पहले शख्स होंगे। अजीत नहरपार बड़ौली गांव के रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से अपने आईपीएल भविष्य की शुरुआत की थी। चंदीला ने एक मैच में हैट्रिक लेकर धूम मचा दी थी, लेकिन मई 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, अजीत चंदीला और उनका परिवार हमेशा कहता रहा है कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग में फंसाया गया था, वह निर्दोष हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें