फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अजय माकन का बड़ा आरोप, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च

Mon, 08 May 2023 09:54 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपये का खर्चा कोविड के समय में खर्च किया गया। जब दिल्ली के लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, हॉस्पिटल को और बेड को तरस रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के अजय माकन ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये नहीं बल्कि तीन गुना यानी 171 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अजय माकन ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर के विस्तार के लिए उनकी सरकार को उन अधिकारियों के लिए अतिरिक्त फ्लैट खरीदने पड़े जिनके घरों को या तो ध्वस्त करा दिया गया या खाली करा दिया गया। 

विज्ञापन


अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपये का खर्चा कोविड के समय में खर्च किया गया। जब दिल्ली के लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, हॉस्पिटल को और बेड को तरस रहे थे। जब गरीब आदमी खाने को तरस रहे थे।

अजय माकन ने दावा किया कि इस निर्माणाधीन परिसर में 22 ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिन्हें तोड़ा और खाली कराया गया है। जिसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में करीब 126 करोड़ के 21 टाइप-5 फ्लैट खरीदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें