फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एटक हरियाणा ने संविधान बचाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) हरियाणा ने 31 अक्तूबर को अपना 106वां स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम एटक के राज्य कार्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगठन ने संविधान और जनता को बचाने का आह्वान किया।



हरियाणा एटक के राज्य महासचिव अनिल पंवार ने मजदूरों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने मजदूर अधिकारों तथा सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया। पंवार ने बताया कि एटक की स्थापना 31 अक्तूबर 1920 को हुई थी।
विज्ञापन




उन्होंने एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर के परिपत्र का हवाला दिया। परिपत्र में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और राष्ट्रीय संपत्तियों के निजीकरण पर चिंता जताई गई। चार श्रम संहिताओं से श्रमिक अधिकारों पर प्रहार की बात भी कही गई।
विज्ञापन




गुरुदास दासगुप्ता को श्रद्धांजलि

इस दौरान एटक के पूर्व महासचिव गुरुदास दासगुप्ता को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जुझारू व्यक्तित्व और मजदूर आंदोलन में योगदान को प्रेरणास्रोत बताया गया। स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने मजदूर वर्ग की एकता मजबूत करने का संकल्प लिया और संविधान बचाओ जनता बचाओ देश बचाओ का नारा लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें