फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट एसोसिएशन ने योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की

Sun, 13 Aug 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध मार्च निकाला। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दोषी ठहराया। प्रदर्शनकारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में डीयू, जेएनयू, जामिया, अंबेडकर यूनिवर्सिटी के छात्र व शिक्षकों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बच्चों को श्रद्घांजलि दी गई व दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर आईसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचिता डे ने कहा कि यह घटना बेहद ही शर्मनाक है। हम आजादी का जश्न मनाने जा रहे है, लेकिन सरकार की लापरवाही से ऑक्सिजन की कमी के कारण बच्चों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।  साइंटिस्ट व कवि गौहर रजा ने कहा कि यह प्रदर्शन यूपी के मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देने के लिए मजबूर करेगा। प्रदर्शन में छात्र नेता मोहित पांडेय, सुल्तान खान, नाविद हामिद, राजा बहुगुणा सुचिता डे समेत कई लोग शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें