फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन में भारतीयों का जलवा

Sun, 23 Nov 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में शुरु हुई हाफ मैराथन में भारतीय धावकों का जलवा रहा। भातीय धावकों में से सुरेश कुमार और प्रीजा श्रीधरन ने जीत का झंडा लहराया। सुरेश ने 21.1 किलोमीटर की दौड एक घंटे 4 मिनट और 38 सेंकेड में पूरी की, वहीं केरल की प्रीजा ने अपनी दौड 1 घंटे 19 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन


इस मेराथन में इथोपिआ के गुए अदोला ने पुरुष अंतरराष्ट्रीय पुरुष वर्ग में जीत दर्ज की । 21.1 किलोमीटर की इस रेस को अदोला ने 59.06 मिनट में पूरा किया।

दिल्ली में रविवार सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हॉफ मैराथन शुरू हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, अनुराग ठाकुर, क्रिकेटर गौतम गंभीर, गुल पनाग, अभिनेता राहुल बोस, विश्व रिकॉर्डधारी महिला धाविका पाउला रेडक्लिफ अभिनेत्री बिपाशा बसु भी पहुँचीं।

इस रेस के दौरान अभिनेत्री बिपाशा बसु के अलावा गुल पनाग, अभिनेता राहुल बोस, विश्व रिकॉर्डधारी महिला धाविका पाउला रेडक्लिफ सहित कई नामी हस्तियां भी मौजूद रहे। - See more at: http://naidunia.jagran.com/sports/local-delhi-half-marathon-2014-bipasha-basu-waves-flag-and-ethiopian-athlete-guye-adola-wins-233489#sthash.XV630luk.dpufवर्ल्ड हाफ मैराथन चैंपियन ज्योफ्री किपसांग कामवोरोर और दो बार के वर्ल्ड चैंपियन फ्लोरेंस किप्लागाट भी एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में चुनौती पेश की। अन्य शीर्ष धावकों में अब्राहम चेरोबेन और वर्ल्ड हाफ मैराथन वुमन चैंपियन ग्लाडीस चेरोनो भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस हाफ मैराथन में तकरीबन 32, 500 लोगों ने हिस्सा लिया। पुरुषों के लिए हाफ मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 6.40 बजे शुरू हुई। वहीं, महिलाओं के की 6.50 बजे दौ़ड़ को शुरु किया।

ये धावक लोधी रोड होते हुए यह मथुरा रोड, सुब्रह्मण्यम मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग होते हुए राजपथ से रफी, अहमद, किदवई मार्ग फिर संसद मार्ग के पास से जंतर-मंतर से यू टर्न लेकर फिर उसी रास्ते से वापस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें