फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से प्रयागराज तक एयरबोट सेवा शुरु करने पर विचार कर रही है सरकार: नितिन गड़करी

Wed, 05 Dec 2018 09:36 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र अगले साल कुंभ मेले के लिए वाराणसी से प्रयागराज तक के लिए एयरबोट सेवा शुरु करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एक रुसी कंपनी के यह सेवा शुरु करने की संभावना है। एयरबोट में एक बार में 16 लोग सवार हो सकते हैं। उसमें इंजन लगा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरबोट 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तैर सकती है। उसे केवल दस सेंटीमीटर गहराई की जरुरत होगी। 

गडकरी ने कहा, ‘‘हम 26 जनवरी से यह सेवा शुरु करने की योजना बना रहे हैं।’’ 

प्रयागराज से हल्दिया तक 1680 किलोमीटर लंबा जलमार्ग है।

कुंभ मेला 15 जनवरी, 2019 को प्रयागराज में शुरु होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें