फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट से विमान सेवा प्रभावित, 47 उड़ान निरस्त

Thu, 28 Feb 2019 03:41 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
IGI Airport
विज्ञापन
पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में अनिश्चित समय तक बंद रहने के कारण सुबह के वक्त दिल्ली एयरपोर्ट से भी विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था। विमानों के संचालन प्रभावित होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। हालांकि बाद में भारत के अन्य एयरपोर्ट को भी विमान संचालन के आदेश दे दिए गए।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन बंद होने से 47 से अधिक विमान निरस्त कर दिया गया। इनमें 25 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे। 22 विमानों को अन्य एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट आना था। दूसरे एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिलने के कारण दो घरेलू व दो अंतरराष्ट्रीय विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 

सुबह के वक्त कई यात्रियों को बोर्डिंग पास दे दिए गए। यात्री विमान में बैठने ही जा रहे थे तो अचानक से विमान को निरस्त कर दिया गया। जबकि उनकी चेकिंग भी हो गई थी। जम्मू की विमान रद्द होने के बाद सभी यात्रियों को समान वापस कर दिया गया।  इसी तरह चीन जाने वाले यात्रियों को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


रेल व एयर इंडिया ने भी तैयारी की
युद्ध की आशंका को देखते हुए रेलवे व एयर इंडिया ने भी अपने तरफ से तैयारी कर रहा है। एयर इंडिया के चौपर व एयरक्राफ्ट को स्टैंड बाय में रखा गया है। उधर, रेलवे ने अपने कैटोनमेंट स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। जरूरत के वक्त ट्रेन सेना के हथियार व सैनिकों को लेकर बार्डर तक जाते हैं। ट्रेनों से टैंक भी भेजे जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें